6

Dec

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना का योगदान

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना का योगदान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक उन्नति के लिए महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना ने न केवल महिलाओं के मान-सम्मान में वृद्धि की है, बल्कि उनके जीवन को भी सरल और आत्मनिर्भर बनाया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला की श्रीमती चंद्रकली साहू बताती हैं कि पहले पैसों की कमी के कारण उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। घर के किसी सदस्य के बीमार होने या आवश्यक सामान की जरूरत पड़ने पर उन्हें सेठ-साहूकारों से कर्ज लेना पड़ता था। लेकिन जब से विष्णुदेव साय की सरकार आई है और उनके खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये जमा होना शुरू हुआ है, तब से इन समस्याओं से राहत मिल गई है।

श्रीमती साहू बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें अब तक 10 किस्तों की राशि प्राप्त हो चुकी है। वह इस राशि का उपयोग अपनी खेती-किसानी सहित विभिन्न कार्यों में करती हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी हो रही है। खेती अब उनके लिए एक अतिरिक्त आय का जरिया बन गई है। इसी तरह जरहागांव की श्रीमती तोरण बताती हैं कि उनके पति के निधन के बाद महतारी वंदन योजना की राशि उनके लिए बहुत बड़ा सहारा बनी है। इस योजना की राशि से वह अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत हो रही हैं।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले के 2 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। यह योजना न केवल श्रीमती चंद्रकली बाई और श्रीमती तोरण के लिए, बल्कि उनके जैसी हजारों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। जिले की महिलाएं इससे बेहद खुश हैं और उन्होंने शासन-प्रशासन का धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED

Posts